Gaya News: डुमरिया के छकरबंधा में करंट लगने से युवक की मौत
गया, जुलाई 2 -- Gaya News: डुमरिया प्रखंड के छकरबंधा गांव में गुरुवार की शाम विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि संतोष कुमार (40) छकरबंधा गांव के जगदीश पासवान का पुत्र था। गुरुवार को हल्की आंधी और बारिश से बिजली का तार टूटकर गिर गया था। संतोष टूटे तार को जोड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीण और परिजन संतोष को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया ले गए। वहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कबीर आलम ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।डुमरिया के थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि छकरबंधा गांव में करंट लगने से संतोष पासवान की मौत हुई है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: खेत मे लगाये करंट की चपेट में आकर राजगीर की मौत शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.