Gaya News: डुमरावां में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पांच लोग घायल
गया, जुलाई 9 -- Gaya News: बांकेबाजार थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बांकेबाजार में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से तारिक अनवर, महबूब आलम और तनवीर आलम घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से मुनन खान और उनके पुत्र अराफात खान को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। गुरुवार को इसी बात को लेकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग शिकायत लेकर बांकेबाजार थाना पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.