Gaya News: डीलरशिप दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: विष्णुपद थाना क्षेत्र के करसिल्ली के सुनील कुमार से इलेक्ट्रिक वाहन की डीलरशिप दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साइबर थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी गई है। पीड़ित के मुताबिक उसने फेसबुक पर इलेक्ट्रिक वाहन की डीलरशिप से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए संपर्क नंबर पर बात करने के बाद ठगों ने उसे डीलरशिप दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी मनी, दस्तावेज सत्यापन समेत अलग-अलग प्रक्रियाओं का हवाला देकर उससे रुपये की मांग शुरू कर दी गई।
डीलरशिप के नाम पर रकम की मांग अप्रैल से अबतक ठगों ने कई टर्म में अलग-अलग बैंक खातों में करीब 18 लाख रुपये जमा करवाए। हर बार नई प्रक्रिया और औपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.