Gaya News: डीएसपी पब्लिक स्कूल इमामगंज एक छात्र की मौत विद्यालय में शोक सभा का आयोजन
गया, अगस्त 29 -- Gaya News: डीएसपी पब्लिक स्कूल इमामगंज के सातवीं कक्षा के छात्र नीरज कुमार की शुक्रवार को आकस्मिक मौत हो गई। नीरज झारखंड के रंगाया गांव का रहने वाला था। बताया गया कि घर पर नदी में नहाने के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांव में मातम पसर गया। शनिवार को विद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर नीरज को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शिक्षण कार्य स्थगित कर सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गई। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नीरज पढ़ाई में रुचि रखने वाला छात्र था। उसकी असामयिक मौत से विद्यालय परिवार को गहरा आघात पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.