गया, अगस्त 28 -- Gaya News: डीएम ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं गया जी, प्रधान संवाददाताडीएम शशांक शुभंकर ने शुक्रवार को जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं। गया कलेक्ट्रेट पहुंचे करीब 50 फरियादियों को देख डीएम ने उन्हें कक्ष में बुलाया। बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनीं। आमजनों की समस्याएं मुख्य रूप से भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी थीं। इसके अलावा लोगों ने पेंशन योजना, मुआवजा, आरटीपीएस, शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें भी बतायी। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...