Gaya News: डीएम ई-रिक्शा पर सवार होकर विष्णुपद क्षेत्र पहुंचे
गया, सितम्बर 26 -- Gaya News: गया जी। तीर्थयात्रियों और आम जनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विष्णुपद मंदिर परिसर को नो हॉर्न, नो विकिल और नो पॉल्यूशन जोन बनाया गया है। इसे लेकर चांदचौरा मोड़ पर ही वाहनों को रोक दिया जा रहा है। बंगाली आश्रम से विष्णुपद मेला क्षेत्र में आने के लिए रोक है। विष्णुपद मंदिर के पास जाने के लिए नि:शुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गईं हैं। शनिवार को डीएम शशांक शुभंकर चांदचौरा मोड़ से ई-रिक्शा पर सवार होकर विष्णुपद मेला क्षेत्र पहुंचे। ई-रिक्शा से वापस चांदचौरा लौटे। डीएम ने उदाहरण पेश करते हुए बताया कि तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा ना हो इसे लेकर के विष्णुपद क्षेत्र में ई रिक्शा के माध्यम से या पैदल आवाजाही करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.