Gaya News: डाक चौपाल में पीएलआई,आरपीएलआई और बचत खाता खोलने पर जोर
गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: गुरुआ डाकघर में गुरुवार को डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डाक निरीक्षक दीपक कुमार ने की। इसमें गुरुआ और आमस एसओ के अंतर्गत आने वाले करीब दो दर्जन डाकघरों के शाखा डाकपाल और सहायक शाखा डाकपाल शामिल हुए। डाक निरीक्षक ने डाककर्मियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) से जुड़े कार्य पूरे करने का निर्देश दिया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों का बचत खाता खोलने और उन्हें डाक विभाग की योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग की योजनाओं से लोगों में बचत की आदत विकसित होती है और भविष्य सुरक्षित करने में मदद मिलती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.