गया, जुलाई 23 -- Gaya News: गया जी शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बुधवार से जिला परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए छह लाख 28 हजार आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। साथ ही वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त नसीहत भी दी गई। यह विशेष अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) मनीष कुमार सहित प्रवर्तन सब इंस्पेक्टर, बिहार मोटर सर्विस (बीएमएस) की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Motihari News: 763 वाहनों का कटा 4.69 लाख रुपए शहर के कलेक्ट्रेट मोड़, काशीनाथ मोड़,सिकड़िया मोड़ सहित शहर के विभिन्न प्...