Gaya News: ट्रैक पर पूनम ने दिखाया दम, 600 मीटर में झटका रजत पदक
गया, अक्टूबर 13 -- Gaya News: खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एमएस साहिल, पथरा स्कूल की छात्रा पूनम कुमारी ने जिला स्तरीय एसजीएफआई एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 में सफलता का परचम लहराया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में पूनम ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए पूनम को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकुल सिन्हा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच खेल प्रतिभाओं का आगे बढ़ना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। पूनम की सफलता ने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। पूनम की उपलब्धि उसकी मेहनत और लगन का परिणाम है।स्कूल के प्रधानाध्यापक मुकुल सिंहा, पीटी शिक्षक कमलेश कुमार, कोच बिगन कुमार सहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.