गया, अक्टूबर 27 -- Gaya News: लाव गांव में घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी कर ली गई। मामले में ट्रैक्टर मालिक किशोरी यादव और नंदू यादव ने टिकारी थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, सोमवार की रात दोनों भाइयों का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान बाहर हलचल सुनकर वे जगे तो दो अज्ञात चोर ट्रैक्टर की बैटरी ले जाते दिखे। घरवालों के पहुंचने पर चोर एक बैटरी लेकर भाग गए, जबकि दूसरी छोड़ दी। पीड़ितों ने पुलिस से चोरों की पहचान कर बैटरी बरामद करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...