गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: आमस थाना क्षेत्र के शेरघाटी-इमामगंज पथ पर बुधवार रात टोटो की चपेट में आने से मांसाडीह गांव की चिंता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति धर्मेंद्र मांझी ने बताया कि पत्नी सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बांकेबाजार से शेरघाटी जा रहे टोटो ने उन्हें धक्का मार दिया। गिरने से सिर में गंभीर चोट आई और आठ टांके लगे। अम्मा सीएचसी में जांच में पसली की दो हड्डियां टूटने की पुष्टि हुई। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। गुस्साए परिजनों ने टोटो चालक की भी पिटाई कर दी। गुरुवार को परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...