Gaya News: टोटो के चकमा देने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर हुए घायल
गया, अगस्त 25 -- Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपीमोड़ स्थित रामपुर के पास मंगलवार को टोटो के चकमा देने से बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान नावाडीह गांव निवासी पंकज कुमार और विक्रम कुमार के रूप में हुई है। दोनों का स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया गया। बताया गया कि दोनों युवक बाइक से पहाड़पुर स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। रामपुर के पास टोटो चालक ने अचानक लहरिया कट लेते हुए बाइक को चकमा दे दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों के सिर में चोट आई। दुर्घटना के बाद चालक टोटो छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने टोटो को कब्जे में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.