गया, सितम्बर 28 -- Gaya News: शहर के गांधी मैदान में हजारों पिंडदानियों के आवासन की मुफ्त व्यवस्था की गई है। रहने के साथ भोजन, चाय-पानी, दवा सहित अन्य जरूरी सुविधाओं के बेहतर इंतजाम है। सोमवार को टेंट सिटी में नि:शुल्क भोजन के लिए शिविर खोला गया। डीएम शशांक शुभंकर, नगर आयुक्त डॉ. गगन, एडीएम पारितोष कुमार, समाजसेवी व उद्योगपति शिवकैलाश डालमिया, स्वामी वेंकेटश प्रपन्नचार्य जी महाराज ने शिविर का उद्घाटन किया। संचालक मुन्ना डालमिया ने बताया कि 10 सितंबर तक शाम छह बजे से देर रात चलने वाले शिविर में सात्विक भोजन के साथ मिठाई, दूध, चाय-बिस्कुट और शुद्ध पानी की व्यवस्था की गई है। सोमवार को पुड़ी, सब्जी, तीन तरह की मिठाई, जलेबी के साथ दूध से पिंडदानियों की सेवा की गई। राजेश झुनझुनवाला ने बताया कि भोजन के अलावा उनकी ओर से नि:शुल्क चाय-पानी, बिस्कुट ...