Gaya News: टीपीएल-03: गुप्ता शॉपिंग और निकित वीडियोग्राफी ने दर्ज की जीत
गया, नवम्बर 27 -- Gaya News: राज इंटर स्कूल के खेल मैदान में चल रहे टिकारी प्रीमियर लीग (टीपीएल) सीजन-3 में गुरुवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में गुप्ता शॉपिंग पंचानपुर ने टाइटन फिटनेस को छह विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में निकित वीडियोग्राफी ने बीडी बिहार को पांच विकेट से पराजित किया। पहले मैच में टॉस के बाद बल्लेबाजी करते हुए टाइटन फिटनेस की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 109 रन बनाए। जवाब में गुप्ता शॉपिंग पंचानपुर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठवें ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर जीत दर्ज की। टीम की ओर से डीके ने नाबाद 56 रनों की पारी खेली। उन्हें शीतल आरओ जल के संचालक रौशन ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।दूसरे मुकाबले में बीडी बिहार ने मयंक मोहन के 52 रनों की बदौलत छह विकेट पर 109 रन बना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.