Gaya News: टीकाकरण व मातृत्व सुरक्षा को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक
गया, सितम्बर 24 -- Gaya News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परैया में गुरुवार को आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक हुई। इसमें टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने और मातृत्व सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों की पहचान कर तत्काल टीकाकरण कराने को कहा गया। आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में ऐसे बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें टीकाकरण केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, सुरक्षित मातृत्व और संस्थागत प्रसव पर भी जोर दिया गया। बैठक में बीडीओ मीरा कुमारी, डॉ. रमेश लाल समेत आशा कार्यकर्ता, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.