Gaya News: टिकारी में बिजली करंट लगने से बिजली कर्मी की मौत
गया, अगस्त 31 -- Gaya News: अलीपुर थाना क्षेत्र के समीप पेट्रोल पंप के पास सोमवार की दोपहर पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहे बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। बिजली कर्मी राधेश्याम कुमार (20)कोंच थाने के श्रीगांव के चन्देश्वर यादव का पुत्र था। आक्रोशित परिजनों और लोगों ने पंचानपुर-टिकारी मार्ग पर टिकारी कॉलेज मोड़ के समीप शव रखकर सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर मऊ पावर सब स्टेशन (पीएसएस) पहुंचे और मुख्य गेट के पास शव रखकर बैठ गए। परिजन बिजली विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाने और उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर मऊ थानाध्यक्ष पीयूष जायसवाल पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया।ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.