Gaya News: टिकारी में देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गया, अगस्त 3 -- Gaya News: गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 50 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को एक व्यक्ति के बाइक से शराब लेकर मकसुदपुर से इजमाइल बलवा की ओर जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मकसुदपुर पानी टंकी के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे बाइक समेत पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान इजमाइल बलवा निवासी संयोग साव के पुत्र रामबाबू कुमार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे एक झोले से 10-10 लीटर की पांच प्लास्टिक थैलियों में कुल 50 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.