गया, जुलाई 30 -- Gaya News: नगर के रानीगंज मोहल्ला से गुरुवार की सुबह महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रथ, घोड़ा, बैंड-बाजा के साथ रंग-बिरंगी परिधानों की सजी सैकड़ों महिलाएं हाथों में कलश लिये मोरहर नदी के पंचदेवता घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। श्री शिव परिवार प्राणप्रतिष्ठा सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ को लेकर शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। रानीगंज, तिताईगंज, अंदरकिला, बाजार, बेलहड़िया मोड़ होते श्रद्धालु पंचदेवता पहुंचे थे। कलश में जल लेकर श्रद्धालुओं के लौटने के बाद मंडप प्रवेश और वेदीपूजन का कार्यक्रम हुआ। यह महायज्ञ श्री स्वामी गोविन्दाचार्य जी महाराज के देखरेख में हो रहा है। रोजाना शाम पांच से आठ बजे तक कथा और रात आठ बजे से दस बजे तक रासलीला का आयोजन भी होगा। रानीगंज समेत आसपास का ...