Gaya News: टनकुप्पा में वज्रपात ने ली दुधारू भैंस की जान, बाल-बाल बचा पशुपालक
गया, अगस्त 22 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड क्षेत्र के आंधर गांव में शनिवार शाम वज्रपात की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौके पर ही मौत हो गयी। पशुपालक कमलेश कुमार कुछ दूरी पर होने के कारण बाल-बाल बच गये। बताया गया कि कमलेश भैंस को लेकर मखदुमपुर गांव स्थित बुढ़वा आहर के समीप गये थे। भैंस चारा चर रही थी, तभी तेज गरज के साथ वज्रपात हुआ और उसकी मौत हो गयी। कमलेश ने बताया कि मृत भैंस की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी और वह परिवार की आय का महत्वपूर्ण साधन थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालक को आपदा प्रावधान के तहत मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.