Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक आज, तैयारी पूरी
गया, अगस्त 6 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख चिंकी देवी की अध्यक्षता में होगी। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं, विभागीय कार्यों की प्रगति और पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। 16वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2026-27 की वार्षिक योजनाओं का चयन और प्राथमिकता निर्धारण मुख्य एजेंडा रहेगा। बीडीओ गौरी कुमारी ने बताया कि ग्रामीण विकास, पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा कर पंचायतों की जरूरतों के अनुरूप प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बैठक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Supaul News: पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.