Gaya News: टनकुप्पा ने भावुक माहौल में दी दो कर्मठ अधिकारियों को विदाई
गया, जुलाई 8 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी अलीशा कुमारी और प्रखंड कृषि पदाधिकारी सोमेश्वर मेहता के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि बीडीओ अलीशा कुमारी ने पारदर्शी प्रशासन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से अलग पहचान बनाई, जबकि कृषि पदाधिकारी सोमेश्वर मेहता ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.