Gaya News: टनकुप्पा के सिमरिया में बच्चों के सुनहरे भविष्य की रखी गई नींव
गया, अक्टूबर 4 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की भेटौरा पंचायत के सिमरिया गांव के वार्ड 10 में रविवार को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का शिलान्यास किया गया। मुखिया दिलीप प्रसाद यादव, सरपंच नारायण प्रसाद यादव और वार्ड सदस्य अनीता देवी ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। मुखिया ने कहा कि मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव बनेगा। यहां बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण और बाल विकास से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने केंद्र के निर्माण का स्वागत करते हुए कहा कि इससे बच्चों और अभिभावकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.