Gaya News: टनकुप्पा की दुर्गापूजा में दिखेगा रामायण और लोक संस्कृति का संगम
गया, अक्टूबर 1 -- Gaya News: टनकुप्पा में इस बार दुर्गापूजा भक्ति और आस्था के साथ लोक संस्कृति के रंग में नजर आएगी। आयोजन को लेकर डॉ. विजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में दुर्गापूजा समिति की ग्रामसभा सह बैठक हुई। एकम से सप्तमी तक पंडाल के समीप रामायण का प्रसारण और लंका दहन व रावण वध की झांकी होगी। अष्टमी-नवमी की रात जागरण सह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। पूजा के लिए आकर्षक पंडाल बनाया जाएगा। समिति में नरेश प्रसाद वर्मा अध्यक्ष, शिव कुमार यादव सचिव और हीरालाल साव कोषाध्यक्ष बनाए गए। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.