गया, अगस्त 2 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड के जीयनबीघा गांव की मुख्य सड़क पिछले लगभग 20 वर्षों से बदहाली का दंश झेल रही है। करीब आधा किलोमीटर लंबा यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग बारिश के दिनों में कीचड़, जलजमाव और गहरे गड्ढों से भर जाता है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन व जोखिमभरा हो गया है। कई स्थानों पर पानी भरे गड्ढों के कारण लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लगभग दो दर्जन गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इसी रास्ते से प्रतिदिन छात्र-छात्राएं, किसान, मरीज और अन्य लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन वर्षों से मरम्मत नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: पंचायत भवन व विद्यालय को कीचड़युक्त सड़क से जाने की विवशता उनका कहना है कि सड़क बनने के ब...