Gaya News: झूलनोत्सव : कल से पांच दिनों तक भजन, गीत - संगीत से गूंजेगा विष्णुपद
गया, अगस्त 22 -- Gaya News: सावन शुक्ल एकादशी सोमवार से झूलनोत्सव शुरू होगा। पांच दिवसीय दोलनोत्सव प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर तैयार है। रंग-रोगन के बाद रंग-बिरंगी लाइट की रौशनी से विष्णुपद जगमग कर रहा है। 24 अगस्त की शाम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ झूलनोत्सव होगा। पांच दिवसीय उत्सव में हर दिन एक से बढ़कर एक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। स्थानीय के अलावा कोलकाता और वाराणसी के कलाकार गीत-संगीत और नृत्य पेश करेंगे। पांच दिनों तक विष्णुपद प्रवचन, भजन-कीर्तन और गीत-संगीत से गुंजायमान रहेगा। श्री कृष्ण लीला की आकर्षक झांकी होगी। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति ने आयोजन के लिए व्यवस्था से लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। विष्णुपद सहित रामानुज मठ, इस्कॉन मंदिर, गौड़ीय मठ सहित अन्य कई मंदिरों में झूलनोत्सव की तैयारी है。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.