Gaya News: झारखंड से शराब लेकर आ रहे धंधेबाज को 40 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार, जेल
गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: सुहैल सलैया थाने की पुलिस ने सलैया पुल के पास वाहन जांच के दौरान 40 लीटर देसी शराब और बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान उमान गांव निवासी महेंद्र भारती के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि झारखंड से बाइक पर शराब लाने की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसी दौरान महेंद्र भारती को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बाइक से शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व बाइक जब्त कर आरोपित को थाने लाया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.