Gaya News: ज्वेलर्स दुकान से सोने का लॉकेट उड़ाया,पकड़े जाने पर लौटाया
गया, जुलाई 7 -- Gaya News: गुरुआ बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान में मंगलवार शाम महिला समेत दो-तीन युवकों ने दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर बजरंगबली का सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दुकानदार ने आसपास के लोगों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की। इस दौरान दो युवकों को पकड़ लिया गया। पुलिस कार्रवाई के डर से एक युवक ने चोरी किया गया लॉकेट वापस कर दिया। इसके बाद दुकानदार ने चेतावनी देकर युवकों को छोड़ दिया। घटना के बाद कुछ देर तक बाजार में अफरा-तफरी रही। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.