Gaya News: ज्ञान भारती स्कूल के बच्चों ने देखी 'ओह माय डॉग', कलाकारों से की मुलाकात
गया, अगस्त 12 -- Gaya News: ज्ञान भारती वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं को बुधवार को बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओह माय डॉग' देखने का अवसर मिला। स्कूल के सभागार में आयोजित विशेष प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह रहा। फिल्म ने मनोरंजन के साथ बच्चों को संवेदनशीलता, दया और करुणा का संदेश दिया। फिल्म प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली कलाकार श्रीधर दुबे और बुल्लू कुमार से मिलने का अवसर भी मिला। दोनों कलाकारों से मुलाकात और संवाद कर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। यह अनुभव उनके लिए यादगार रहा। मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य मधु प्रिया भी मौजूद रहीं। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को जानवरों के प्रति प्रेम और करुणा रखने तथा जरूरतमंद जीव-जंतुओं की सहायता करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- हाथियों के संरक्षण के लिए बच्चों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.