गया, अगस्त 10 -- Gaya News: जगजीवन कॉलेज परिसर में करीब दो वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। इससे 15 अगस्त को होने वाली एनसीसी परेड प्रभावित होने की आशंका है। जलजमाव से निजात के लिए कॉलेज के प्राचार्य ने नगर आयुक्त से मिलकर ज्ञापन दिया था। नगर प्रबंधक ने भी कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर स्थिति की रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपी थी। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक जलजमाव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। इससे छात्र-छात्राओं और कॉलेज कर्मियों को परेशानी हो रही है। बताया गया कि कॉलेज के पूर्वी हिस्से में स्थानीय लोगों के नाली का पानी परिसर के तालाब में गिरने से जलजमाव बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...