Gaya News: जेजे कॉलेज की सुप्रिया ने बॉक्सिंग में जीता स्वर्ण पदक
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जगजीवन कॉलेज की छात्रा सुप्रिया कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन एसडीएस कॉलेज, कलेर में किया गया था। इसमें पांच कॉलेजों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कॉलेज के खेलकूद प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि सुप्रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्राचार्य प्रो. डॉ. मो. अयूब ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रा की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। प्राचार्य, खेल प्रभारी और जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष रवि रंजन ने सुप्रिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.