गया, अगस्त 11 -- Gaya News: जूनियर देल्ही स्कूल के कक्षा 4 व 5 के छात्रों ने मंगलवार को साइंस सेंटर बोधगया का शैक्षणिक भ्रमण किया। छात्रों ने विज्ञान सेंटर पर वैज्ञानिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साइंस सेन्टर पर प्रदर्शित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और उपकरणों को देखकर छात्र- छात्राओं ने अनेक सवाल पूछे और वैज्ञानिक तथ्यों को समझने का प्रयास किया । विद्यालय के निर्देशिका और प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार गतिविधियां विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक परिभ्रमण पर पटना रवाना हुए 88 छात्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...