गया, अक्टूबर 31 -- Gaya News: गौतम बुद्ध महिला कॉलेज के सावित्री महाजन सभागार में शनिवार को विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के बर्सर व अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. सहदेब बाउरी की स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग, मगध विश्वविद्यालय, बके अध्यक्ष के रूप में प्रोन्नति होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा पटेल ने प्रो. बाउरी को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो. अफ्शां सुरैया, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉ जया चौधरी, डॉ नगमा शादाब, डॉ प्यारे माँझी, डॉ प्रियंका कुमारी, डॉ शुचि सिन्हा और शिक्षकेतर कर्मी डॉ रूही खातून ने प्रो सहदेब बाउरी के साथ कॉलेज में व्यतीत दिनों की यादों व अनुभवों को साझा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...