Gaya News: जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर गांव-गांव दीप जलाकर कार्यकर्ता करेंगे दीर्घायु की कामना
गया, अक्टूबर 6 -- Gaya News: अजमतगंज पंचायत के सलेमपुर गांव में मंगलवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पार्टी की पिछड़ा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह गुरुआ विधानसभा प्रभारी सुषमा कुमारी थीं। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर मांझी और संचालन पूर्व मुखिया विलास मांझी ने किया। बैठक में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि जन्मदिन पर प्रखंड के विभिन्न गांवों में दीप जलाकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की जाएगी। इस दौरान गांव-गांव और गली-गली दीप जलाकर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- Gaya News: जितन राम मांझी का 83वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.