गया, अगस्त 26 -- Gaya News: गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) को लेकर वाणिज्य कर विभाग गंभीर है। बिना ई-वे बिल के सामान मंगाने वालों पर भी विभाग प्रशासन की पैनी नजर है। मगध प्रमंडल के गया से लेकर भभुआ में बिना सही कागजात के माल मंगाने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। वित्तीय वर्ष के चार माह गुजर जाने के बाद प्रमंडल में 227 गाड़ियां पकड़ी जा चुकी हैं। चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जुलाई तक 4.68 लाख के सामान लदे वाहन वाणिज्य कर विभाग ने पकड़े हैं। भौतिक सत्यापन व अन्य विभागीय कार्रवाई के बाद इन वाहनों से बतौर जुर्माना एक करोड़ 26 लाख 32 हजार 117 रुपए की वसूली की गई है। आगे भी प्रमंडल के गया, भभुआ, सासाराम, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान पर जोर रहेगा।

पिछले साल की तुलना की तुलना में इस वित्तीय वर्ष मालवाह...