गया, जुलाई 31 -- Gaya News: जिले में खरीफ मौसम 2026-27 के दौरान धान रोपनी की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी है। कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में इस वर्ष एक लाख 80 हजार 970.80 हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके मुकाबले अब तक केवल 40 हजार 353.83 हेक्टेयर क्षेत्र में ही रोपनी पूरी हो सकी है जो कुल लक्ष्य का मात्र 22.30 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में करीब 55 प्रतिशत क्षेत्र में धान की रोपनी पूरी हो चुकी थी। इस बार आधी से भी कम रोपनी होने से किसानों के साथ कृषि विभाग की चिंता बढ़ गई है। रोपनी में मानपुर सबसे आगे, टिकारी सबसे पीछे

रोपनी की स्थिति मानपुर में 47.7 प्रतिशत रोपनी के साथ जिले में पहले स्थान पर है। इसके बाद टनकुप्पा 38.9 प्रतिशत और बोधगया 37 प्रतिशत रोपनी के साथ दूसरे और तीसरे स्...