Gaya News: जिले में डेंगू के छह मरीज, सितंबर में मिले तीन
गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: जिले में सितंबर में डेंगू के मामले बढ़े हैं। इस माह अब तक डेंगू के तीन मरीज मिल चुके हैं। जुलाई में दो और अगस्त में एक मरीज मिला था। इस तरह जिले में अब तक डेंगू के छह मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें एक महिला मरीज जय प्रकाश नारायण अस्पताल (जेपीएन) में भर्ती है, जबकि दो मरीज मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। मगध मेडिकल में भर्ती दोनों मरीजों में एक चौपारण और दूसरा गया का रहने वाला है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर नजर रख रहा है। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। जहां मिल रहे मरीज वहां करायी जा रही फॉगिंग
स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता सितंबर में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.