Gaya News: जिला फुटबॉल लीग में बूम एफसी ने मानपुर को 2-1 से हराया
गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: जिला फुटबॉल लीग का गुरुवार से आगाज हुआ। पहले मुकाबले में बूम फुटबॉल क्लब ने मानपुर फुटबॉल क्लब को 2-1 गोल से हराकर पूरे तीन अंक हासिल किए। मुकाबले की शुरुआत से ही मानपुर के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 17वें मिनट में जर्सी नंबर-6 अयान के शानदार क्रॉस पास पर जर्सी नंबर-13 आजाद ने गोल कर मानपुर को 1-0 गोल की बढ़त दिला दी। मानपुर की टीम गोल का जश्न मना ही रही थी कि अगले ही मिनट बूम फुटबॉल क्लब ने पलटवार किया। जर्सी नंबर-15 विकास मुर्मू ने बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 गोल से बराबर कर दिया। इसके बाद 27वें मिनट में बूम के खिलाड़ी को फाउल किए जाने पर निर्णायक अजीत कुमार ने पेनाल्टी दी। बूम के मंगल सोरेन ने पेनाल्टी को गोल में बदलकर टीम को 2-1गोल से आगे कर दिया। मध्यांतर तक यही स्कोर रहा।
दूसरे हाफ में बूम एफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.