Gaya News: जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता को सौंपा बीटीएमसी सचिव का कार्यभार
गया, अगस्त 4 -- Gaya News: बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति (बीटीएमसी) के सचिव पद पर नई नियुक्ति होने तक प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी गया के अपर समाहर्ता पारितोष कुमार को सौंप दी गयी है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक बीटीएमसी की सचिव डॉ. महाश्वेता महारथी का कार्यकाल 16 जुलाई को समाप्त हो चुका है। इसके मद्देनजर नई अधिसूचना जारी होने तक सचिव पद पर अंतरिम व्यवस्था की गयी है। ताकि कमिटी के दैनिक एवं प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी के आदेश के बाद मंगलवार को अपर समाहर्ता ने सचिव का प्रभार ग्रहण कर लिया है। अपर समाहर्ता अब बीटीएमसी से जुड़े सभी प्रशासनिक व नियमित कार्यों का समयबद्ध और सुचारु निष्पादन करेंगे। यह व्यवस्था स्थायी सचिव की नियुक्ति अथवा सरकार द्वारा नई अधिसूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.