गया, नवम्बर 10 -- Gaya News: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के जियोलॉजी विभाग की ओर से लैब-टू-लैंड कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के लिए झारखंड के टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों में चार दिवसीय भूवैज्ञानिक एवं औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसमें एमएससी जियोलॉजी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक भूवैज्ञानिक शिक्षा प्रदान करना और खनिज संसाधनों, अन्वेषण तकनीकों, खनन गतिविधियों तथा पृथ्वी विज्ञान के औद्योगिक अनुप्रयोगों की जानकारी देना था। विभिन्न भूवैज्ञानिक स्थलों का किया भ्रमणकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कुज्जू क्षेत्र, यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल), हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल), दलमा और चांडिल संरचना सहित एक बांध स्थल का भ्रमण किया। इस दौर...