Gaya News: जितन राम मांझी का 83वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया
गया, अक्टूबर 6 -- Gaya News: हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का 83वां जन्मदिन मंगलवार को लुटुआ पंचायत के महादलित टोला कोठिलवा में केक काटकर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रखंड अध्यक्ष अज़मत खान ने बताया कि प्रखंड की सभी 11 पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। तिलैया, पननियां, परसावांखुर्द, बरहेता, रौशनगंज और सैफगंज समेत अन्य पंचायतों में भी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष एकराम खान, जिला सचिव मोहम्मद एहसान, संजय पासवान समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.