गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: दशहरा पर्व को लेकर सोमवार को आमस थाने में बीडीओ नीरज कुमार राय और प्रखंड प्रमुख लड्डन खां की अगुआई में शांति समिति की बैठक हुई। प्रभारी थानेदार अखिलेश कुमार ने कहा कि भड़काऊ, जाति और राजनीति से जुड़े गाने बजाने पर पूजा समितियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने मनचलों और आदतन शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लोगों से आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की। आमस, सांवकला, सिमरी, चंडीस्थान, बलियारी और रामपुर समेत प्रखंड में डेढ़ दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: पाथरडीह, सुदामडीह व तिसरा थाना में शांति समिति की बैठक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...