गया, जुलाई 6 -- Gaya News: शहर के वार्ड संख्या 29 शास्त्री नगर पश्चिमी मोहल्ले में नाला निर्माण लोगों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। करीब 14 लाख रुपये की लागत से 465 फीट लंबे नाले का निर्माण कार्य फरवरी माह में शुरू हुआ था। लेकिन, कई महीने बीत जाने के बाद भी यह कार्य अधूरा पड़ा है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि नाले की शुरुआत जमीन से लगभग तीन फीट उंचाई से बढ़ते-बढ़ते पांच से छह फीट बना दिया गया है, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों का आना-जाना बेहद कठिन हो गया है। आने-जाने का रास्ता नहीं

लोगों की समस्या मोहल्ले के आसीम कुमार सिन्हा, लाला विजय कुमार सिन्हा, अश्विनी कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि नाले के ऊंचे निर्माण के कारण घरों तक पहुंचने के लिए कोई समुचित रास्ता नहीं छोड़ा गया है। बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग लोगों को स...