Gaya News: जमीन विवाद में घर पर हमला करने का आरोपित राजू मांझी गिरफ्तार
गया, सितम्बर 25 -- Gaya News: जमीन विवाद में घर पर चढ़कर मारपीट और ईंट-पत्थर से हमला करने के मामले में टनकुप्पा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नवागढ़ टोला चामुखाप निवासी राजू मांझी के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बसंत कुमार राय ने बताया कि एक सितंबर 2024 को चामुखाप निवासी राजदेव यादव के घर पर चढ़कर ईंट-पत्थर से हमला किया गया था। घटना को लेकर पीड़ित की शिकायत पर 62 नामजद समेत करीब 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे जमीन संबंधी विवाद था।उन्होंने बताया कि पुलिस को राजू मांझी के ठिकाने पर मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.