Gaya News: जनप्रतिनिधियों ने नहीं ली सुध, युवाओं ने चंदा जुटाकर मैदान संवारने की उठाई जिम्मेदारी
गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: परैया बाजार स्थित प्लस टू अशोक उच्च विद्यालय का मैदान बदहाली का शिकार है। बरसात के बाद मैदान में जगह-जगह ऊबड़-खाबड़ जमीन होने से खिलाड़ियों और सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में स्थानीय युवाओं ने खुद मैदान की सूरत बदलने की पहल की है। युवाओं ने बताया कि मैदान की मरम्मत के लिए कई जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद युवाओं ने आपस में चंदा जुटाकर मैदान को दुरुस्त करने का निर्णय लिया। ट्रैक्टर की मदद से मैदान की ऊबड़-खाबड़ जमीन को समतल कराया गया। जरूरत के अनुसार कुछ स्थानों पर मिट्टी भी भरी गई। मैदान में युवा क्रिकेट, फुटबॉल सहित अन्य खेलों का अभ्यास करते हैं। वहीं, सेना और पुलिस में भर्ती की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी यह मैदान महत्वपूर्ण है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.