गया, अगस्त 31 -- Gaya News: सरकार के निर्देश पर सोमवार और शुक्रवार को प्रखंड स्तर पर आयोजित होने वाले जनता दरबार को आमस में अधिकारी-कर्मी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। सोमवार को जनता दरबार में सवा 11 बजे तक अधिकारियों और कर्मियों की अधिकांश कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। करीब साढ़े 11 बजे एक-दो कर्मी पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद चले गए। इससे अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ा। हटवारिया के रामवरत यादव, बड़की चिल्मी के सिदेश्वर गहलौत, बुधौल के लक्ष्मण सिंह और हमजापुर की रुबीना प्रवीण ने बताया कि वे करीब एक घंटे से अधिकारियों का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना था कि अधिकारियों की अनदेखी के कारण महीनों बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। लोगों ने वरीय अधिकारियों से समय-समय पर जनता दरबार की जांच कराने की मांग की।बीडीओ नीरज कुमार...