Gaya News: जनता दरबार में आए 21 मामले, पुराने नौ निष्पादित
गया, जुलाई 13 -- Gaya News: प्रखंड प्रतिनिधि भवन में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में जमीन से जुड़े कुल 21 नए मामले आए। इनमें मापी के 3, सबसे अधिक परिमार्जन के 14 व दाखिल खारिज के 4 शामिल हैं। सीओ अरशद मदनी ने बताया कि जांच के लिए संबंधित राजस्व कर्मचारी को सौंप दिया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही मामले निष्पादित कर दिए जाएंगे। वहीं पिछली दरबार में आए 9 पुराने मामले निष्पादित कर दिए गए। भूमि विवाद वाले मामले में दूसरे पक्ष को नोटिस भेजवाया गया है। राजेंद्र प्रसाद यादव, पप्पू दुबे, दुर्गेश पांडे, नीतीश कुमार, उपेन्द्र कुमार, शिवराम सिंह, मनीष कुमार, दुलारचंद यादव, बेबी देवी, मंगल सिंह आदि दरबार में थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.