गया, सितम्बर 26 -- Gaya News: जदयू ने मेला में निशुल्क सेवा शिविर किया शुरू गया जी, प्रधान संवाददाताजदयू ने पितृपक्ष मेला क्षेत्र में निशुल्क सेवा शिविर शुरू किया है। शिविर का उद्धाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किया। मंत्री ने बताया कि 'अतिथि देवो भवः' की भावना के साथ निःशुल्क सेवा शिविर की शुरुआत की गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा ने बताया कि विष्णुपद पार्किंग के समीप लगाए गए इस शिविर में श्रद्धालुओं को पेयजल, चाय और बिस्कुट की निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर विधायक मनोरमा देवी,धार्मिक न्यास परिषद सदस्य चंदन कुमार सिंह, पूर्व विधायक अनुज सिंह, राज्य परिषद सदस्य अरुण कुमार राव, मधुसूदन राय, संजय मिश्रा के अलावा अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: पितृपक्ष मेले में सुकन्या वेल...