गया, अक्टूबर 30 -- Gaya News: जदयू कार्यालय में धूमधाम से मना पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस गया जी, प्रधान संवाददातागया जदयू कार्यालय में पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा की अध्यक्षता में केक काटकर खुशियां मनायी और पार्टी के इतिहास के साथ संगठनात्मक विचारधारा पर चर्चा की। इस मौके पर अजय कुशवाहा ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) का स्थापना दिवस पार्टी की विचारधारा, सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास, सुशासन, महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अनेक कार्य किए गए हैं। उनके विचारों और क...