गया, अगस्त 11 -- Gaya News: जगजीवन कॉलेज में मंगलवार को राजनीति विभाग की ओर से इंटर्नशिप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पंकज कुमार, सहायक प्रोफेसर डॉ. इंतेखाब आलम खान और डॉ. राजीव चौधरी शामिल हुए। प्राचार्य डॉ. मो. अयूब ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करती है। इससे छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ वे आत्मनिर्भर भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और संस्थान के बीच अधिक संवाद स्थापित करना तथा प्रायोगिक ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. प्रदीप कुमार और पूर्णेंदु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...