Gaya News: छोटी दीपावली : दीयों के रोशनी में जगमग कर रहा शहर
गया, नवम्बर 7 -- Gaya News: छोटी दीपावली पर शनिवार की शाम होते ही शहर रंगीन-बिरंगी रोशनी में नहा उठा। उत्सवी माहौल में घर से लेकर मंदिरों में दीपक जले। घर व प्रतिष्ठान झालर की रंगीन लाइट में सराबोर हो गया। घरों की रोशनी से आसपास का इलाका भी जगमगा उठा। घर से प्रतिष्ठान के अलावा पूजा पंडाल भी जगमग कर रहे हैं। मां लक्ष्मी के साथ ही काली पूजा समितियों ने अपने क्षेत्रों को दुल्हन की तरह सजा रखा है। शाम होते ही जब झालर-बत्ती जले तो पूजा पंडाल सहित पूरा इलाका जगमग-जगमग करने लगा। मां के दर्शन को श्रद्धालु आने लगे। छोटी दीवाली को लेकर मंदिरों में भीड़ रही। शाम होते ही महिलाओं की टोली मंदिर की चल पड़ी। देवदीरी (छोटी दीवाली) को लेकर पूजा के बाद दीपक जलाए। दीवाली के एक दिन पहले शहर का बाजार तो भीड़ से गुलजार दिखा। मिठाई से लेकर पटाखों की दुकानों पर रेलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.